
जम्मू के रामबन में पांच बसों की आपस में भिडंत, अमरनाथ धाम जा रहे 36 श्रद्धालु घायल
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के पास पांच बसों की टक्कर में करीब 36 अमरनाथ तीर्थयात्री घायल हो गए। ये बसें जम्मू से पहलगाम जा रहे काफिले का हिस्सा थीं। अधिकारियों के अनुसार चंद्रकूट के पास एक बस के ब्रेक फेल होने से यह दुर्घटना हुई।