15 जुलाई 2025 से दोपहिया वाहनों को भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल टैक्स देना होगा..!

नए नियमों के तहत अब दोपहिया वाहनों को टोल भुगतान के लिए FASTag का इस्तेमाल

दिल्ली: नेशनल हाईवे का इस्तेमाल करने वाले दोपहिया वाहन चालकों के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा जारी नए नियम के मुताबिक, अब 15 जुलाई 2025 से दोपहिया वाहनों को भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल टैक्स देना होगा।अब तक दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाता था, क्योंकि जब आप नया दोपहिया वाहन खरीदते हैं, तो उसके पंजीकरण के समय ही टोल टैक्स की राशि एकमुश्त वसूल ली जाती थी। इसी कारण टोल प्लाजा पर इनसे अलग से कोई शुल्क नहीं लिया जाता था।हालांकि, नए नियमों के तहत अब दोपहिया वाहनों को टोल भुगतान के लिए FASTag का इस्तेमाल करना होगा। यदि कोई वाहन चालक इस नियम का उल्लंघन करता है या टोल का भुगतान नहीं करता, तो उसे 2000 तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। बता दें कि अब तक टोल टैक्स सिर्फ चार पहिया और उससे बड़े वाहनों से वसूला जाता था, लेकिन सरकार के इस निर्णय के बाद दोपहिया वाहन चालक भी इस दायरे में आ जाएंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks