
झारखंड-
दिनांक: 22/06/2025 को धनबाद (करकेन्द) में संपूर्ण झारखंड-बिहार खंडेलवाल समाज की एक बैठक में सुनील खंडेलवाल के द्वारा लगातार किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश खंडेलवाल ने कहा कि उन्हें यह गर्व है कि आज हम सबों के बीच सुनील खंडेलवाल, सूचनाधिकार कार्यकर्ता, गिरिडीह निवासी उपस्थित हैं। सामाजिक कार्यों में ये काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और व्यापक जनहित में इन्होंने ना सिर्फ अपने गिरिडीह जिले बल्कि झारखंड राज्य सहित देश स्तर पर भी लोगों की अनेकों समस्याओं का निराकरण एवं निवारण सरकार को जागृत करते हुए जनहित में कार्य करने हेतु बाध्य किया हैं।
हमें यह बताते हुए काफी हर्ष हो रहा है कि संपूर्ण देश के 15 दिग्गज सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं की सूची में इनका भी नाम शामिल है। अभी पिछले सप्ताह ही इन्होंने अपने गिरिडीह जिले से संबंधित नए गिरिडीह रेलवे स्टेशन की सड़क का निर्माण कार्य, पुराने गिरिडीह रेलवे स्टेशन की सर्कुलेटिंग एरिया का निर्माण कार्य सहित अंग्रेजों के जमाने के समय बनाए गए एक अति महत्वपूर्ण पुल (जो कि गिरिडीह शहर को राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोड़ता है) के निर्माण संबंधित आदेश पारित करवाया है। इनके द्वारा जनहित में किए जा रहे सभी कार्य अति सराहनीय है और इन्होंने अपनी कलम की शक्ति से ऐसे ऐसे काम कर दिखाए हैं जो काम शायद बहुत ही कठिन होते हैं। हमें आप सबों को यह बताते हुए हुए काफी गर्व महसूस हो रहा है की हमारी खंडेलवाल जाति को अति पिछड़ा जाति आयोग के माध्यम से पिछड़ी जाति में शामिल कराने हेतु ये काफी प्रयासरत है एवं लगभग 80% काम पूर्ण भी हो चुका है एवं बचा हुआ 20% कार्य जल्द ही संपूर्ण होने की संभावना है। हम सुनील खंडेलवाल के आभारी है एवं इनके उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना करते हैं।
सुनील खंडेलवाल ने उनको सम्मानित करने हेतु संपूर्ण समाज का आभार जताया है।