रोटरी गिरिडीह ग्रेटर द्वारा निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन संपन्न

गिरिडीह:- रोटरी गिरिडीह ग्रेटर सदा ही अपने समाजिक दायित्व का निर्वहन करती आयी है।
इसी क्रम मे 15,16,17 जून 2025 को श्री महावीर सेवा संस्थान, कोलकता के संयुक्त तत्वावधान मे एक निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन स्थानीय ईश्वर स्मृति भवन, बजरंग चौक, गिरिडीह मे सफलतापूर्वक किया गया।
जिसमे 50 लोगो का पंजीकरण किया गया और 35 लाभुक का निशुल्क कृत्रिम अंग सफलतापूर्वक किया गया।इस शिविर मे भेलवाघाटी, झलकडीहा,नावाडीह, राजधनवार,हंडाडीह,हरलाडीह, बोकारो,देवधर,बेगूसराय एवं अन्य दूरस्थ स्थानो से लाभुक आये और कृत्रिम अंग लगवाकर खुशी खुशी अपने घर वापस गये।
साथ ही ब्रह्मचर्य आश्रम,देवघर गोशाला से एक गाय का 6 महिना का बछडा का आगे का दाये पैर का सफलतापूर्वक कृत्रिम अंग प्रत्यारोपित किया गया।
इस कार्यक्रम को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के जिलापाल रो. विपिन चाचन जी एवं जिला प्रोजेक्ट समन्वयक रो.विकाश शर्मा जी ,रोटरी धनबाद मिडटाउन का विशेष सहयोग मिला।
आज समापन कार्यक्रम को रोटरी गिरिडीह ग्रेटर के संस्थापक अध्यक्ष रो. रघुनन्दन राधवन, संस्थापक सदस्य रो. रंजित लाल एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित सचिव श्री गोपाल दास भदानी के द्वारा संबोधित कर समापन किया
गया।
इस शिविर को सफलतापूर्वक आयोजन मे अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद, संयोजक CA दीपक संथालिया,सुजय राज गुप्ता, CA आकाश रोशन, अभिषेक छापरिया,सुबोध मोदी,विकाश शर्मा, बिकाश कुमार सिन्हा,उदयन बनर्जी, ज्योति प्रकाश गुप्ता,मनीष गुप्ता, CA प्रकाश कुमार दत्ता,ई.अजय गुप्ता, CA सुमित अग्रवाल, राजन कुमार, अमित गुप्ता, दीपक चिरानिया, डा. निखिल,सुदीप्तो समंता,CA रवि गाडिया,विशाल जैन आदि का सराहनीय योगदान रहा।
साथ ही महावीर सेवा सदन, कोलकता से आये हुए डा. शशि सुमन प्रभाकर एवं उनकी टेक्निकल टीम के नेतृत्व मे अंग प्रत्यारोपण शिविर का कार्यक्रम का संचालन किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks