नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को मिली ऐतिहासिक उपलब्धि : चौधरी लक्ष्मी नारायण

नए भारत में मील का पत्थर है मोदी सरकार का 11 साल- चौधरी लक्ष्मी नारायण

कासगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क़े केंद्र में 11 साल पूरा होने पर भाजपा ने नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर प्रत्येक जिले मे कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी के तहत कासगंज में बुधवार को शहर क़े काम्युनिटी हॉल में केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई। एक प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम भी हुआ, इसमें शहर के चिकित्सक, एडवोकेट, व्यापारी, शिक्षकगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, प्रदेश मंत्री पूनम बजाज, पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी क़े चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रोफेशनल मीट में लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार के देश में 11 साल पूरे होना नए और बदलते भारत में मील का पत्थर साबित हुआ है। चुनौतीपूर्ण हालातों में सन 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली थी। आज विश्व में भारत का डंका हर क्षेत्र में बज रहा है। उन्होंने कहा कि आज का भारत आतंकियों को उनकी करनी का सबक सिखाता है। प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था जापान से भी आगे निकल रही है। भारत ने चांद को छू लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि आत्मरक्षा, शिक्षा, देश व समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत के तहत बिना किसी भेदभाव के पहुंच रही हैं। पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह व खुशी का माहौल है। इस दौरान सदर विधायक़ देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, निवर्तमान जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल पुंढीर, महिला आयोग की सदस्य रेनू गोड़, पिछड़ा आयोग क़े सदस्य महेंद्र सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, चेयरमैन मीना माहेश्वरी, राजवीर सिंह भल्ला, मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय सोलंकी ने किया। कार्यक्रम के बाद केबिनेट मंत्री भाजपा जिला कार्यलय पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकार बंधुओं से वार्ता कर केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियां बताईं। इसके बाद ब्लॉक परिसर मे पहुंचकर पौधारोपण भी किया। इस दौरान गौरीशंकर शर्मा, डा. केत सिंह वर्मा, सुरेश माहेश्वरी, दिनकर राव चतुर्वेदी, डा. बीडी राना, महेंद्र सिंह बघेल, रामनिवास राजपूत, शरद गुप्ता, रानू वर्मा, केपी सिंह, कृष्णकांत वशिष्ठ, रविंद्र ब्रह्मचारी, राजेंद्र कुमार बौहरे, प्रदीप रघुनंदन, उत्तमचंद्र पाथरे, डा. खूब सिंह, शैलेंद्र यदुवंशी, जय सिंह वर्मा, ब्रजेश वर्मा, डा. एपी गुप्ता, दीपक गुप्ता, रमाकांत मिश्रा, कुलदीप प्रतिहार, राजू माहेश्वरी, मयंक अग्रवाल, विकास अवस्थी, जितेंद्र बघेल, डा. एनडी मौर्य, संजय पुंढीर, कबीर प्रताप सिंह, संजय मूना, अनीता उपाध्याय, हिना सिंह, स्नेहलता शर्मा, विजय लक्ष्मी कश्यप, राजीव यादव, पवन यादव, हरी सिंह बघेल, रणजीत प्रधान, शिव प्रताप सोलंकी, हिमांशु उपाध्याय, अजय शर्मा, प्रतीक माहेश्वरी, आलोक कुलश्रेष्ठ, अरविंद पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks