
एटा शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत वार्ड 1 जाटव पुरा के अंतर्गत गांधी मार्केट मैं पूर्व राज्यसभा सांसद सत्या बहन के आवास पर”संविधान बचाओ चौपाल” का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त कोऑर्डिनेटर को कार्यक्रम में पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि के नेतृत्व में माला पहनकर स्वागत किया, कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेस जनों ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम में संगठन कोऑर्डिनेटर गौरांग देव चौहान ने कहा कि आज प्रदेश और देश में भ्रष्टाचार,अराजकता,भय और अपराध का बोलबाला है,महंगाई चरम सीमा पर है यौन अत्याचार में सरकार के मंत्री और विधायक और नेता तक संलिप्त हैं और उन पर सरकार का संरक्षण है, उत्तर प्रदेश में आए दिन हत्याओं का दौर जारी है, मासूमों के साथ जघन्य अपराध का दौर आए दिन जारी है, गरीब,मजदूर,युवा,महिला, अल्पसंख्यक, दलित,पिछड़ों और किसानो सहित सबके अधिकारों का हनन किया जा रहा है
वही एटा शहर फ्रंट संगठन कोऑर्डिनेटर शिवआशीष तिवारी ने कहा कि जनता को अच्छे दिन का सब्जबाग दिखाकर भाजपा ने देश की मासूम जनता को ठगने का काम किया है, विकास कार्य ठप है भारतीय जनता पार्टी देश में धर्म जाति की राजनीति कर नफरत का पौधा बोने का कार्य कर रही है जो कदापि देश हित में नहीं है, नौजवान बेरोजगारी के शिकार हैं, देश का मुखिया इतना कमजोर है की भगोड़े देश का पैसा लेकर विदेश भाग जा रहे हैं और कमजोर सरकार मजबूरी का रोना रो रही है
चौपाल की अध्यक्षता करते हुए एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि ने कहा कि देश में खुशहाली, भाई चारा और विकास के लिए हमें कांग्रेस को देश की बागडोर सौंपना होगा भाजपा के लोग देश को लूटने वह सरकारी संस्थाओं को बेचने का काम कर रहे हैं
एटा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा संगठन सजन के तहत पूरे शहर में बुथ तक कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा और संगठन में नये लोगों को मौका दिया जाएगा
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख नेता**
इस अवसर पर निम्नलिखित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया:

- ठाकुर अनिल सोलंकी (पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष)
- तारा राजपूत (AICC सदस्य)
- नीलमा राज (PCCC)
- प्रवेश राजपूत (जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस)
- सुनील गौतम (एडवोकेट, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस)
- संजीव गुप्ता (जिला अध्यक्ष, सेवा दल)
- सोहन लाल बर्मा (जिला अध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन)
- चंद्र कांत गांधी (जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जाति विभाग)
- मुन्ना लाल पाथरे (सभासद)
- अशोक पाल (प्रधान)
- सुभाष सागर (पूर्व सभासद)
- श्रीमती ज्योति सोलंकी (एडवोकेट)
- नेमा दिवाकर, गुंजन जैन (शहर अध्यक्ष, महिला कांग्रेस)
- मधुरकांत कश्यप, ओम प्रकाश सिंह तोमर आशू यादव, शिवगत उल्ला खां, अनवर भाई, दिनेश चंद्र सागर, जितेंद्र राना, हीरा पाराशर बाल्मीकि, पंकज गौतम, रामरतन बाल्मीकि, जितेंद्र राजपूत, चंदन पाराशर गौरव पाराशर धर्मेंद्र लोधी, प्रियांशु राजपूत, आकाश पाराशर बबलू सागर, प्रमोद कुमार (बंटी), प्रियांशु पाराशर बाल्मीकि आदि।