विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन न करने वाले 148 वाहनों का चालान

जौनपुर। यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन न करने वाले 148 वाहनों का चालान किया गया, साथ ही अवैध टैक्सी/बस/रिक्शा स्टैण्ड अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 30 डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही तथा 05 डग्गामार वाहन को सीज किया गया तथा लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।
गुरुवार को शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने व सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के निकट पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी के नेतृत्व में यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा जनपद जौनपुर के मुख्य स्थानों जेसिज चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा व सिपाह तिराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें यातायात नियमों का पालन न करने वाले कुल 148 वाहनों के चालान किये गये। साथ ही अवैध टैक्सी/बस/रिक्शा स्टैण्ड अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 30 डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही तथा 05 डग्गामार वाहन को सीज किया गया।
राम आसरे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks