
“गायत्री जयंती, गंगा दशहरा और गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का महाप्रयाण दिवस 5 जून 2025 दिन वृहस्पतिवार को”
अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के उपजोन कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर पर 5 जून 2025 दिन वृहस्पतिवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के पांच प्रमुख पर्वों मे सबसे महत्वपूर्ण पर्व “गायत्री जयंती गंगा दशहरा और गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का महाप्रयाण दिवस” 5 जून दिन वृहस्पतिवार को बड़े ही धूम-धाम और हर्षोल्लास पूर्वक गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर पर गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा मनाया जाएगा।।
कार्यक्रम मे सभी भावना शील और धार्मिक प्रवृत्ति के लोग विनम्रता पूर्वक सादर आमंत्रित है। कार्यक्रम की तैयारी हेतु 25 मई 2025 दिन रविवार को “साप्ताहिक पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ” के पश्चात तत्काल एक संक्षिप्त गोष्ठी होगी।।
पर्व की तैयारी के क्रम मे 1जून 2025 दिन रविवार को “साप्ताहिक पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ” के पश्चात तत्काल एक संक्षिप्त गोष्ठी के बाद मंदिर परिसर के साफ सफाई हेतु स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गायत्री परिजनों द्वारा दिनभर श्रमदान चलेगा।।
पर्व की पूर्व संध्या पर 4 जून 2025 दिन बुधवार को गायत्री महामंत्र का अखण्ड जप सूर्योदय से सूर्यास्त तक चलता रहेगा।।
“गायत्री जयंती गंगा दशहरा 5 जून 2025 दिन वृहस्पतिवार” को प्रातः काल पर्व पूजन उसके बाद गायत्री महायज्ञ अनगिनत पालियों मे दोपहर तक चलता रहेगा।।
गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर के प्रमुख प्रतिनिधियों श्री अशोक तिवारी जी, श्री प्रभा शंकर दुबे जी, श्री विश्वनाथ त्रिपाठी जी, बाबू श्री आलोक सिंह जी, श्री जगन्नाथ द्विवेदी जी श्री सुनील दुबे जी ने सभी निष्ठावान परिजन परिव्राजक कार्यकर्ता धर्मप्रेमी भावना शीलों से सादर अनुरोध किए है कि “सूचना को एक दूसरे तक शेयर करते हुए” अपनी अपनी सहभागिता समय से सुनिश्चित करें।।
अच्युतानंद शर्मा
मीडिया प्रभारी उपजोन कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर।।