
एके बिंदुसार का मिर्ज़ापुर से सोनभद्र आगमन, मीडिया अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत।
मिर्जापुर/सोनभद्र: भारतीय मीडिया फाउंडेशन (BMF) के संस्थापक एवं इंटरनेशनल मीडिया आर्मी के मुख्य संयोजक, श्री एके बिंदुसार जी का मिर्ज़ापुर से होते हुए सोनभद्र आगमन पर क्षेत्र के मीडिया अधिकारियों ने कई स्थानों पर उत्साहपूर्वक स्वागत किया। यह आगमन भारतीय मीडिया फाउंडेशन के केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद मौर्य जी के सुपुत्र के शुभ विवाह समारोह में शामिल होने के लिए उनके निवास पर पहुंचे थे।
श्री बिंदुसार के सोनभद्र की ओर प्रस्थान करने की सूचना मिलते ही मीडिया जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। मिर्ज़ापुर से सोनभद्र के रास्ते में विभिन्न स्थानों पर मीडिया अधिकारियों और शुभचिंतकों ने श्री बिंदुसार का भव्य स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने उनके प्रति अपना सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।
इस महत्वपूर्ण यात्रा में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी श्री बिंदुसार के साथ थे। इनमें जॉइंट केंद्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के श्री मदन मोहन पाठक, राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन श्री मिथिलेश कुमार मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजय उपाध्याय जी, और वाराणसी जोन अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। इन सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति ने यात्रा को और भी महत्वपूर्ण बना दिया।
पहुँचने पर मीडिया अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने श्री बिंदुसार और उनके साथ आए हुए सभी मीडिया अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। श्री बिंदुसार ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और उनके स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया।
जगदीश प्रसाद मौर्य जी के सुपुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए हो रही इस यात्रा को लेकर सभी में प्रसन्नता का माहौल है। यह यात्रा भारतीय मीडिया फाउंडेशन के मीडिया एवं पदाधिकारियों के बीच आपसी सौहार्द और संगठन की शक्ति को दर्शाती है। सोनभद्र में इस शुभ अवसर पर सभी मिलकर नवदंपति को अपनी शुभकामनाएं देंगे और पारिवारिक खुशियों में शामिल होंगे।