विकास खंडों पर होगा रोजगार मेले का आयोजन

बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद के समस्त विकास खंडों पर होगा रोजगार मेले का आयोजन

14 मई से 05 जून तक होगा रोजगार मेलों का आयोजन

एटा 09 मई 2025 (सू0वि0)। शासन के मंशानुरूप मिशन रोजगार के तहत जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 नागेंद्र नारायण मिश्र के आदेशानुसार जिला रोजगार सहायता अधिकारी विपिन कुमार यादव से सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय एटा द्वारा जनपद एटा के सभी विकास खंडों पर बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया है कि एस०आई०एस० सिक्यूरिटी कंपनी दिल्ली द्वारा दिनांक 14 एवं 15 मई को सकीट ब्लॉक भर्ती, 16 और 17 मई को जलेसर ब्लॉक भर्ती, 19और 20 मई को अवागढ़ ब्लॉक भर्ती, 21और 22 मई को जैथरा ब्लॉक भर्ती ,23 और 24 मई को मारहरा ब्लॉक भर्ती, 26 और 27 मई को निधौली कला ब्लॉक भर्ती, 02 और 03 जून को शीतलपुर ब्लॉक भर्ती ,04 और 05 जून को अलीगंज ब्लॉक में भर्ती शिविर लगाये जायेगें। पात्र आवेदक अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में शामिल होकर अवसर का लाभ प्राप्त करे,अधिक एवं विस्तृत जानकारी के लिए मोबाईल संख्या 7668126416, 7534094820, 9050500813, 7838282197 पर सम्पर्क कर सकते है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks