केवल कथा के श्रवण मात्र से सारे दुखों का नाश होता है और मन को संपूर्ण शांति मिलती है:- चुनुकांत

कथा के आयोजन से भक्तों में अच्छे संस्कार, सुविचार का संचार होता है,जिससे अच्छे सामाजिक वातावरण का निर्माण होता है :- बाबूलाल मरांडी

इस्कॉन के कथा वाचक प्रशांत मुकुंद प्रभु द्वारा सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है,सभी भक्तजन आए और कथा का आनंद ले :- अजय बगड़िया

केवल कथा के श्रवण मात्र से सारे दुखों का नाश होता है और मन को संपूर्ण शांति मिलती है:- चुनुकांत

गिरिडीह:- सिहोडीह के चौधरी मोहल्ला स्तुति बैंक्वेट हॉल में दिल्ली इस्कॉन के कथा वाचक प्रशांत मुकुंद प्रभु द्वारा सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया।आज श्री मद भागवत कथा के द्वितीय चरण संध्या में कथा वाचक मुकुंद दास ने अपने प्रवचन में श्रीमद भागवत कथा में श्री कृष्ण के भक्तिरस की कथा के संबंध में कहा कि राधा रानी भागवत के भक्ति के नशे में मग्न रहती हैं।आज श्री मद भागवत कथा आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पहुंचे और कथा को भक्ति भाव से सुने और भक्ति रस में डूबे। मरांडी ने बताया कि मन को संपूर्ण शांति मिलती है।इस तरह के भक्ति से भरपूर कथा का आयोजन होते रहे कथा के आयोजन से भक्तों में अच्छे संस्कार, सुविचार का संचार होता है,जिससे अच्छे सामाजिक वातावरण का निर्माण होता है. संयोजक अजय बगड़िया ने कहा कि इस्कॉन के कथा वाचक प्रशांत मुकुंद प्रभु द्वारा सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है,सभी भक्तजन आए और कथा का आनंद ले।भाजपा नेता सह जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव चुनुकांत ने कहा कि केवल कथा के श्रवण मात्र से सारे दुखों का नाश होता है ।भक्त जन कथा का श्रवण करें तथा भक्ति भाव से भजन कीर्तन भरपूर लुफ्त उठाए।संगीता बगड़िया,सोनल बगड़िया,वरुण कुमार मिश्रा ,अनिल तिवारी,अनिल प्रसाद कुशवाहा,चुनुकांत,आलोक कुमार मिश्रा ,शशि पाठक,,पंकज गुच्छइत,अमित कुमार,वंदना चौरसिया,सोनी कुमारी सहित कई भक्तजन श्री मद भागवत कथा के भक्तिरस का आनंद लिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks