बहुजन समाज पार्टी एटा विधान सभा की समीक्षा बैठक निधौली खुर्द सेक्टर में हुई

एटा,बहुजन समाज पार्टी एटा विधान सभा की समीक्षा बैठक निधौली खुर्द सेक्टर में हुई जिसमे मुख्य अतिथि नौशाद अली पूर्व एमएलसी मुख्य मंडल प्रभारी, विक्रम सिंह मंडल प्रभारी, मण्डल प्रभारी पूर्व मंत्री राजवीर सिंह, मण्डल प्रभारी अनिल बघेल रहे, मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी नौशाद अली ने कहा प्रदेश में यदि बीएसपी की सरकार बनानी है तो अपने अपने सेक्टर और बूथ को मजबूत करना जरूरी है,जब से प्रदेश में बीएसपी की सरकार गई है तब से प्रदेश में गुंडागर्दी,अत्याचार,लूट,दलितों आदिवासियों पिछड़ों पर आए दिन अत्याचार हो रहा है प्रदेश की जनता परेशान है और अब बहन जी को याद कर रही हैं इस लिए जिन लोगो पर अत्याचार हो रहा है बीएसपी के लोग उन्हें न्याय दिलाने का काम करे,सकीट थाना का गांव नगला काजी में दलित सात साल के लड़के के साथ दुष्कर्म की घटना और निधौली कलां थाना रामनगर में हुई दलित महिला की हत्या पर भी रोष प्रगट किया,उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा प्रदेश में बीएसपी की सरकार बनना बहुत जरूरी है सभी मान सम्मान मिलेगा,मंडल प्रभारी विक्रम सिंह,पूर्व मंत्री राजवीर सिंह,अनिल बघेल ने भी सम्बोधित किया,अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने की बैठक में जिला प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह,जिला प्रभारी विजय बहादुर सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सागर, जिला प्रभारी विजय ठेकेदार,डाक्टर सुबोध सक्सेना,पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश जाटव,दीपक यादव बॉबी,योगेश शाक्य, वीरेन्द्र सिंह,अरविंद कुमार,गुलशेर खान,विजय भारती,मोतीलाल लोधी,सुरेंद्र गौतम,राजेश बौद्ध,राजीव,नवीन कुमार,रोहित वर्मा,मनोज कुमार,विवेक कुमार,पप्पू खान,राजू राम रत्न,हरेंद्र,,अवतार सिंह,रजनेश कुमार,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नीरज यादव जो प्रगति शील समाज पार्टी में जिला महासचिव थे उन्होंने बीएसपी में अपनी आस्था जताई और पार्टी में शामिल हो गए,शिव दर्शन शाक्य जन कांति पार्टी छोड़ कर बीएसपी में शामिल हो गए ,हरिओम दिवाकर,विनोद शाक्य,निर्मल शाक्य,धर्मेंद्र शाक्य,यादाराम शाक्य,नाजिम खा,श्याम सिंह लोधी, गौरव सिंह बघेल,भीकम सिंह दिवाकर,रामकिशन दिवाकर,युगेश दिवाकर,राजू सिंह दिवाकर, लक्ष्मी नारायण शर्मा आदि ने बीएसपी की सदस्यता ली भाजपा,सपा छोड़ छोड़ कर सभी लोग आए मुख्य मंडल प्रभारी नौशाद अली और मंडल प्रभारी विक्रम सिंह,पूर्व मंत्री राजवीर सिंह,अनिल बघेल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने माला पहनाकर स्वागत किया।
मारहरा विधान सभा में बदलाव किया गया विधान सभा अध्यक्ष सुरेन्द्र गौतम को बनाया गया है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks