
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव बिलाल अहमद शेख ने जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ एक व्यापक जन जागरण अभियान चलाने की घोषणा।
नई दिल्ली/श्रीनगर:
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव बिलाल अहमद शेख ने घोषणा करते हुए कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं मीडिया सरकार एके बिंदुसार के निर्देशन में भारतीय मीडिया फाउंडेशन जम्मू और कश्मीर में ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक अपने संगठन का विस्तार करेगा, जिसके लिए लगातार काम जारी है।
शेख ने जम्मू-कश्मीर के सभी पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं ने अब आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है और इसके लिए वे जल्द ही पूरे क्षेत्र में बैठकों के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता फैलाना शुरू करेंगे।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर के सभी निवासियों से आग्रह किया कि वे जहां कहीं भी हों, वहीं से आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें और इस बुराई को समाप्त करने में अपना योगदान दें। बिलाल अहमद शेख का यह ऐलान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को और तेज करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।