
भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया से की जोरदार मांग।
भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद से लड़ने के लिए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भागीदारी को सुनिश्चित कराते हुए मीडिया सुरक्षा टास्क फोर्स गठित किया जाना अति आवश्यक एवं अनिवार्य है।
नई दिल्ली।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद से लड़ने के लिए मीडिया की भागीदारी के लिए आवाज उठाई।
उन्होंने कहा कि प्रेस काउंसिल आफ इंडिया को मीडिया सुरक्षा टास्क फोर्स का गठन करके सुरक्षा एवं जांच एजेंसियों का अधिकार देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश में ऐसे ऐसे पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता है जो देश को आतंकवादियों एवं भ्रष्टाचारियों से निजात दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। विद्वान पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं का योगदान भी देश के लिए लाभदायक हो सकता है।
उन्होंने कहा कि मीडिया के नाम पर जो बारगेनिंग होती है जो मीडिया संस्थान देश विरोधी कार्यो में लिप्त होगी उन पर भी अंकुश लग सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए देश के ऐसे तमाम पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता अपने भारत की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए और अपने आप को कुर्बान करने के लिए भी तैयार हैं लेकिन उनकी उपेक्षा विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के लिए न्याय उचित नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि अगर प्रेस काउंसिल आफ इंडिया की अनुमति हो तो भारतीय मीडिया फाउंडेशन मीडिया सुरक्षा टास्क फोर्स को गठित कराने के लिए प्रेस काउंसिल आफ इंडिया के साथ है।
उन्होंने अपना एक महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किया।
मीडिया सुरक्षा टास्क फोर्स (एमएसटीएफ) का कार्य, उद्देश्य, अधिकार और पावर निम्नलिखित हो सकते हैं:
कार्य
- मीडिया कर्मियों की सुरक्षा: एमएसटीएफ मीडिया कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा और उन्हें खतरे से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।
- मीडिया संगठनों की सुरक्षा: एमएसटीएफ मीडिया संगठनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा और उनके परिसरों और उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।
- आतंकवाद विरोधी अभियान: एमएसटीएफ आतंकवाद विरोधी अभियानों में भाग लेगा और मीडिया के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ जागरूकता फैलाने में मदद करेगा।
- जांच और रिपोर्ट: एमएसटीएफ घटनास्थल पर जाकर जांच-पड़ताल करेगा और अपनी रिपोर्ट सरकार और संबंधित अधिकारियों को प्रस्तुत करेगा।
एक बिंदुसार ने मीडिया सुरक्षा टास्क फोर्स के पास क्या अधिकार होने चाहिए उसके संदर्भ में भी अपना प्रस्ताव रखा।अधिकार…….
- जांच और पूछताछ का अधिकार: एमएसटीएफ को घटनास्थल पर जांच और पूछताछ करने का अधिकार होगा।
- साक्ष्य संग्रह का अधिकार: एमएसटीएफ को साक्ष्य संग्रह करने और उन्हें सुरक्षित रखने का अधिकार होगा।
- सरकार के साथ समन्वय: एमएसटीएफ को सरकार के साथ समन्वय करने और आवश्यक सहायता प्राप्त करने का अधिकार होगा।
पावर…. - कानूनी कार्रवाई का अधिकार: एमएसटीएफ को कानूनी कार्रवाई करने और अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का अधिकार होगा।
- सुरक्षा बलों के साथ समन्वय: एमएसटीएफ को सुरक्षा बलों के साथ समन्वय करने और आवश्यक सहायता प्राप्त करने का अधिकार होगा।
- मीडिया संगठनों को निर्देश देने का अधिकार: एमएसटीएफ को मीडिया संगठनों को निर्देश देने का अधिकार होगा कि वे आतंकवाद विरोधी अभियानों में कैसे सहयोग कर सकते हैं
श्री एके बिंदुसार ने बताया कि मीडिया सुरक्षा टास्क फोर्स का गठन मीडिया की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आतंकवाद विरोधी अभियानों में भाग लेने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। एमएसटीएफ के कार्य, उद्देश्य, अधिकार और पावर मीडिया कर्मियों और संगठनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ने में मदद करेंगे।
एके बिंदुसार ने वर्तमान में जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार एवं भारत की सुरक्षा एजेंसियां बहुत ही तगड़े तरीके से कार्रवाई कर रही है आतंकवादियों के खत्मा के लिए सरकार की ओर से उठाया गया कदम विश्व पटल पर एक सराहनीय कार्य हैं।
उन्होंने कहा कि देश की सभी राजनीतिक दल,जन संगठन एवं मीडिया संगठन को एकजुट होकर सरकार की इस मुहिम में साथ देना चाहिए।
उन्होनें कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जो मुहिम चलाई जा रही है यह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद ही अपने कार्यों में विराम लगाएं ।
देश का प्रत्येक नागरिक सरकार के इस सराहनीय कार्य के साथ है और रहेगा।
उन्होंने कुछ मीडिया संस्थानों से अपील करते हुए कहा कि भ्रामक खबरों से आप दूर रहें किसी भी प्रकार का भ्रामक खबर प्रकाशित न करें और देश की जनता को गुमराह होने से और देश को गर्त में जाने से बचाएं।
श्री बिंदुसार ने सोशल मीडिया पर जो भी देश का नागरिक सक्रिय है उन लोगों से भी उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आप किसी भी प्रकार के उन खबरों को लाइक या सब्सक्राइब अथवा पोस्ट ना करें जिससे देश की अमन चैन बिगड़े।
उन्होंने कहा कि इस समय जो उद्देश्य बन चुका है कि आतंकवाद को समाप्त करना है इसी पर विशेष फोकस किया जाएं।