
सिंदरी गौशाला के मकान और दुकान को खाली करने को लेकर एफ सी आई एल प्रबंधन द्वारा दिए गए नोटिस के बाद आज 23 अप्रैल को तोड़ने के लिए जे सी वी लेकर पहुंचे दंडाधिकारी, पुलिस बल, होमगार्ड के जवान और एफ सी आई प्रबंधन विरोध और वार्ता के बाद लोगों को तीन माह के लिए मिला मुहलत।
झारखंड धनबाद
सिंदरी, धनबाद।सिंदरी एफसीआई रोहड़ाबांध मोज़ा का प्लाट नंबर 987 गौशाला क्षेत्र में पड़ता है। ये जमीन फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एफ सी आई एल )का है। इस जमीन पर स्व खजांची सिंह से एफ सी आई का विवाद धनबाद न्यायालय में चला।1964 मैं न्यायालय ने इस प्लॉट पर एफसीआई का स्वामित्व स्वीकार करते हुए एफसीआई के पक्ष में डिग्री दे दिया था एफसीआई प्रबंधन में लगभग 1 साल पहले अवैध कब्जा मुक्ति का नोटिस दे दिया था।
बताया जाता है कि लगभग
100 परिवार चार पीढ़ी से रहते आ रहें हैं। मुकदमा के पचास वर्ष बाद फैसला आया है। सिविल जज चतुर्थ धनबाद ने खाली करने का आदेश जारी किया है। आदेश के बाद एफ सी आई प्रबंधन ने बुधवार 23 अप्रैल को अतिक्रमण मुक्त कराने की तिथि निर्धारित किया था। इस मामले को
लेकर आज एफ सी आई एल प्रबंधन, पुलिस प्रशासन होमगार्ड, गौशाला ओ पी के पुलिस प्रशासन,दंडाधिकारी, जे सी वी के साथ गौशाला में पहुंचे वहीं गौशाला के दुकानदारों वहां के निवासियों एवं विभिन्न संगठनों के नेतागण भी पहुंच कर विरोध जताया और वार्ता किया वार्ता के क्रम में तीन महीने का मोहलत लोगों को दी गई है। बताया जाता है कि
एफसीआई प्रबंधन को गौशाला स्थित भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराकर सेल के टासरा प्रोजेक्ट को सौंपना है ।
सीपीएम नेता विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि बिना किसी सूचना और माइक प्रचार के बिना किसी के आवास को तोड़ने का आदेश जारी करना तुगलकी फरमान है।
आदेश के विरोध में आज क्षेत्र में रह रहे लोगों ने विरोध में उतर आए । आज गौशाला बाजार में विरोध प्रदर्शन किया गया। । ग्रामीणों का कहना है कि पहले पुनर्वास की व्यवस्था करे, तभी जमीन खाली करेंगे।
विरोध प्रदर्शन में लोगों ने एफ सी आई प्रबंधन मुर्दा बाद का भी नारे लगाए।
लोगों ने सिविल कोर्ट धनबाद केस संख्या 64 /1980 के आदेश के संबंध में प्रभावित व्यक्तियों को उचित रहने की व्यवस्था की भी मांग किया है।
विरोध प्रदर्शन में सीपीएम के सिंदरी बलियापुर लोकल कमिटी सचिव कामरेड विकास कुमार ठाकुर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष कौशल सिंह, भाजपा के धीरज सिंह,कुमार महतो , गोवर्धन मंडल,,राम नाथ शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, मो. शमीम,बबन सिंह ,राजेश गुप्ता , सावित्री पांडे,चुमकी देवी,रिंकी शर्मा, गौरी देवी, लक्ष्मी शर्मा, खैरून निशा, जितेंद्र यादव, अमितेश सिंहा, पिंटू अग्रवाल, सियाराम यादव, पिंटू गुप्ता, रामेश्वर रवानी, अवी रवानी, कल्लू गुप्ता भाजपा मनोज मिश्रा प्रकाश बावरी झारखंड मुक्ति मोर्चा रामू मंडल परशुराम सिंह रोहित मंडल आदि अनेकों लोग मौजूद थे।