घोड़थंबा थाना के अंतर्गत बलहारा गांव में छापामारी की गई…

, झारखंड गिरिडीह।

उत्पाद विभाग के द्वारा स्थानीय थाना के सहयोग से घोड़थंबा थाना के अंतर्गत बलहारा गांव में छापामारी की गई…

अवैध विदेशी शराब एवम् स्पिरिट के अवैध गोदाम, निर्माण और परिवहन की सूचना उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन के मोबाईल संख्या-9905750037 पर दें। सूचक का पहचान गुप्त रखा जाएगा

उत्पाद विभाग के द्वारा स्थानीय थाना के सहयोग से घोड़थंबा थाना के अंतर्गत बलहारा गांव में छापामारी की गई। छापामारी का नेतृत्व रवि रंजन, अवर निरीक्षक उत्पाद, गिरिडीह द्वारा किया गया। छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने वाले उपकरण, जावा महुआ एवम् भट्टी को नष्ट किया गया और जावा/महुआ को जब्त किया गया। साथ ही अवैध चलाई शराब कारोबारी कुल 02 अभियुक्त के विरुद्ध फ़रार अभियोग दर्ज किया गया। मौके पर अवर निरीक्षक उत्पाद, गिरिडीह के अलावा सशस्त्र बल एवं गृह रक्षक जवान शामिल थे। छापामारी का उद्देश्य अवैध शराब की भट्ठियों को ध्वस्त करना, शराब कारोबारियों को पकड़ना और अवैध शराब का उत्पादन और बिक्री रोकना है।

जब्त प्रदर्श:-
जावा महुआ-1450 किoग्राo
अवैध चलाई शराब-75 लीटर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks