दिल्ली प्रदेश मुख्य मंत्री माननीय श्रीमती रेखा गुप्ता से दिल्ली सचिवालय के अंतर्गत भेट

भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतनामंच का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री वीरेंद्र सचदेवा जी से दिल्ली भाजपा कार्यालय पंत मार्ग पर तथा दिल्ली प्रदेश मुख्य मंत्री माननीय श्रीमती रेखा गुप्ता से दिल्ली सचिवालय के अंतर्गत भेट कर माननीय श्री बी एल संतोष जी के मुख्य अतिथित्व में एवं श्री वीरेंद्र सचदेवा जी प्रदेश अध्यक्ष,श्रीमती रेखा गुप्ता मुख्य मंत्री जी ,श्री विजेंद्र गुप्ता अध्यक्ष विधान सभा दिल्ली के अति विशिष्ट अथितित्व में तथा डॉक्टर दिनेश शर्मा जी सांसद राज्य सभा एवं पूर्व उप मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश,श्रीमती बेबी रानी मौर्या जी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,श्री राजवीर सिंह राजू भैयाजी पूर्व सांसद एटा एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,डॉक्टर अशोक वाजपेई जी पूर्व सांसद राज्य सभा एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी जी पूर्व सांसद प्रयागराज एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी,उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक सर्व श्री जी एल शर्माजी,ओ पी दीक्षित जी श्रीमती मिथलेश अग्रवाल,सदस्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश,श्रीमती सुनीता गुप्ता चेयरमैन अलीगंज के विशिष्ट अथितित्व में ,तथा माननीय श्री कलराज मिश्र जी पूर्व राज्यपाल राजस्थान मुख्य संरक्षक सामाजिक चेतनामंच की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रस्तावित सामाजिक समरसता सम्मेलन जिसमें संगठन सामाजिक चेतनामंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 22 स्टेट से राष्ट्रीय पदाधिकारी 101की संख्या में एवं सामाजिक चेतनामंच के अंग के रूप में 36,, समाजों के जातीय संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष,राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी दिल्ली प्रदेश,प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सांख्य 144, जिनके द्वारा अपने संसाधनों से दिल्ली प्रदेश विधान सभा चुनाव में भाजपा के लिए कार्य किया गया हैं,के साथ साथ,750 दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारी भाग लेंगे,सम्मेलन में प्रशंसनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों को प्रशस्त पत्र वितरित कर उनका सम्मान किया जाएगा तथा भाजपा की विजय में महत्व पूर्ण भूमिका अदा करने वाले प्रदेश अध्यक्ष भाजपा,श्री वीरेंद्र सचदेवा जी,मुख्य मंत्री दिल्ली प्रदेश श्रीमती रेखा गुप्ता जी,विधान सभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता एवं समस्त विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया जाएगा, और मुख्य अतिथि श्री बी एल संतोष जी का स्वागत सभी समाज के लोग अपने अपने समाज के प्रतीक चिन्ह भेट कर करेंगे सम्मेलन का उद्वेश्य राष्ट्र में समरसता का वातावरण सुनिश्चित कैसे हो उसपर विचार किया जाएगा तथा बिहार में होने वाले विधान सभा चुनाव 2025,एवं उत्तर प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनाव 2027 में पुनः भाजपा की सरकार बनाने की रणनीति बनाई जाएगी,के सम्बन्ध में विचार किया गया दोनों महानुभावों से विचार विमर्श अनुसार सम्मेलन की तिथि 11या 18 मई 2025 में से एक निश्चित कर अविलंब तिथि की घोषणा माननीय श्री बी एल संतोष जी से भेट कर किए जाने का निर्णय किया गया इस प्रतिनिधि मंडल में श्री अरुण दीक्षित के साथ राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कुंवर अमितराज दीक्षित,अल्प संख्यक कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शाहब अहमद साथ रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks