किसी भी महापुरुष की मूर्ति क्षतिग्रस्त करना अशोभनीय कार्य:_देवेन्द्र लोधी

किसी भी महापुरुष की मूर्ति क्षतिग्रस्त करना अशोभनीय कार्य:_देवेन्द्र लोधी
एटा,
कचहरी परिसर स्थिति राष्ट्रीय लोधी महासभा एटा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हिन्दू ह्रदय सम्राट बाबूजी कल्याण सिंह पूर्व मुख्यमंत्री/ पूर्व राज्यपाल की जलेसर में डॉ भीमराव अम्बेडकर की शोभायात्रा के समय कुछ उपद्रवियों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया है पर आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक का संचालन राष्ट्रीय लोधी महासभा एटा के तहसील सदर अध्यक्ष चंचल कुमार लोधी ने किया। जलेसर निवासी महासभा के प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री, ऑल इंडियाकिसान यूनियन के वरिष्ठ नेता डॉ गोकुल सिंह राजपूत से दूरभाष पर वार्ता में स्थिति परिस्थितियों की जानकारी ली, उन्होंने कहा कि कि हम बाबा साहिब डॉ0भीमराव अम्बेडर को भी पूजते हैं और बाबूजी कल्याण सिंह को भी, लेकिन जिस तरह अंबेडकर जयंती पर हमारे महापुरुष को जिन लोगों ने अपमानित करने का काम किया है उन्हें किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं किया जाएगा, हम मुंहतोड़ जवाब देना भी जानते हैं। हमे उम्मीद हैं कि पुलिस और प्रशासन उनका ठीक इलाज कर देगा।महासभा के जिला मीडिया प्रभारी विकास मित्र ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह हमारे ही नहीं देशवासियों की शान हैं उनका अपमान किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं किया जाएगा। महासभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट ने कहा कि किसी भी महापुरुष की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करना उनका अपमान करना है। यह अशोभनीय कार्य है। जिन उपद्रवियों ने यह कार्य किया है पुलिस से उम्मीद हैं कि वो जल्दी ही उपद्रवियों की गिरफ्तारी करके जेल भेजे। जिससे लोधी समाज में व्याप्त आक्रोश शांत हो सके। और बाबूजी की क्षतिग्रस्त मूर्ति को तत्काल ठीक कराया जाए। जिला महामंत्री मनोहर सिंह फौजी ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह हमारे समाज की आन बान शान हैं हम उनके अपमान को किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं करेंगे, जरुरत पड़ी तो राष्ट्रीय लोधी महासभा जनपद एटा आंदोलन कर सकती हैं।
इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्रीय लोधी महासभा जनपद एटा के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट, मनोहर सिंह फौजी, विकास मित्र एडवोकेट, चंचल कुमार लोधी, रनबीर सिंह एडवोकेट , देवेन्द्र राजपूत सहित आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks