
एटा– थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, थाना मलावन पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान तस्करी हेतु ले जाए जा रहे 255 किलो ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 56 लाख रूपये) व घटना में प्रयुक्त पिकअप को बरामद किया गया है। 02 अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए जा रहे है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा तस्करी हेतु ले जाए जा रहे 255 किग्रा0 गाँजा (अनुमानित कीमत 56 लाख रूपये) घटना में प्रयुक्त पिक अप को बरामद किया गया है।
घटनाक्रमानुसार दिनांक 09.04.2025 को थाना मलावन पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक पिकअप में तस्करी हेतु ले जाए जा रहे 255 किलोग्राम गांजे को पिकअप सहित बरामद किया गया है। घटना में सम्मिलित 02 अज्ञात अभियुक्त रात्रि में अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे जिनकी गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी
- 255 किग्रा0 गांजा
- एक महिन्द्रा पिकअप गाडी नं0 OD02CV3298
- 77 प्लास्टिक कैरेट
- एक पर्स जिसमे तीन एटीएम कार्ड
- 01 नोट 100 रुपये का गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- रोहित राठी थानाध्यक्ष थाना मलावन एटा
- उ0नि0 श्री संजीव कुमार मौर्य
- उ0नि0 श्री गौरव चौहान
- का0 686 किशन सिह राघव
- का0 1477 अंकुर तौमर
- का0 1396 राजेश कुमार