
जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल कासगंज शमीम अहमद अल्वी नें केंद्र सरकार द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक बिल 2025 दोनों-सदनों में पास होने के पर केंद्र सरकार का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया! यह बिल पसमांदा मुस्लिम समाज के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा!!!
कासगंज:- दिनांक 04 अप्रेल 2025 दिन शुक्रवार समय दोपहर 12:00 बजे स्थान जिला कार्यालय राष्ट्रीय लोकदल इंदिरा मार्केट माल गोदाम रोड कासगंज पर जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल कासगंज शमीम अहमद अल्वी नें अपना बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक बिल 2025 मुस्लिम समाज के हक में बड़ा कदम है। इसका मकसद वक्फ संपत्तियों का सही प्रबंधन,पारदर्शिता और जवाब देही बढ़ाना है। इससे न सिर्फ भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी, बल्कि इन सम्पत्तियों से मिलने वाला लाभ पसमांदा गरीब और पिछड़े मुसलमानों के कल्याण में लगेगा।
जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल शमीम अहमद अल्वी नें बताया कि भ्रष्टाचार पर रोक, वक्फ सम्पत्तियों पर अवैध कब्जे खत्म होंगे। शिक्षा और विकास सम्पत्तियों की सही आय मुस्लिम समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में लगेगी। पारदर्शिता और जवाब देही वक्फ बोर्डों में विविधता लाकर भ्रष्टाचार पर नियंत्रण होगा। सामाजिक सौहार्द सभी समुदायों की भागीदारी से भाईचारा मजबूत होगा।
मुस्लिम समाज के कई संगठनों एवं तंजीबो ने इस बिल का स्वागत किया है। यह केवल विधेयक नहीं, बल्कि पसमांदा मुस्लिम समाज के उत्थान की मजबूत बुनियाद है। अब वक्फ सम्पत्तिय चंद लोगों के फायदे की बजाय पूरे समाज के विकास में योगदान देंगी।
तत्पश्चात जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल शमीम अहमद अल्वी नें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी, देश के गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह जी के साथ ही वक्फ (संशोधन) विधेयक बिल 2025 के समर्थन में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के अलावा जितनी भी राजनैतिक पार्टिया थी! मैं उनका बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हुए! धन्यवाद देता हूं!
(भवदीय)
शमीम अहमद अल्वी
जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय लोकदल जनपद कासगंज