श्रेष्ठ पुरस्कार से हुए सम्मानित और गिरिडीह शाखा को मिला श्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार

मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह शाखा के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष श्रेष्ठ पुरस्कार से हुए सम्मानित और गिरिडीह शाखा को मिला श्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष युवा अरुण गुप्ता के नेतृत्व में 23 मार्च 2025 को जमशेदपुर में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन ‘अन्वेषण’ में प्रांतीय स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इस अवसर पर गिरिडीह शाखा को विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। सत्र 2024-25 के लिए युवा राहुल केड़िया को श्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष और युवा शशांक अग्रवाल को श्रेष्ठ कोषाध्यक्ष के पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त, गिरिडीह शाखा को श्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार भी मिला, साथ ही कुल 16 पुरस्कार प्राप्त हुए।

समारोह में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा सुरेंद्र भट्टर, प्रांतीय पूर्व अध्यक्ष युवा प्रवीण जैन, प्रांतीय पूर्व अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता, और प्रांतीय उपाध्यक्ष युवा नील कमल भरतिया समेत अन्य प्रमुख अतिथियों ने इन युवा नेताओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर राहुल केड़िया ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व और सम्मान का क्षण है, जो समाज सेवा और संगठन के उत्थान के प्रति हमारे समर्पण को और भी मजबूत करता है।” इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि गिरिडीह शाखा को श्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार प्राप्त होने का श्रेय कर्मठ शाखा सचिव अंकित सरावगी के प्रयासों को जाता है, जिन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर हनुमान की तरह पूरे वर्ष मेरा साथ दिया।

राहुल केडिया ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “हम आशा करते हैं कि वे इसी जोश और उत्साह के साथ समाज सेवा में आगे बढ़ते रहेंगे और नई प्रेरणाएँ देते रहेंगे।” उन्होंने सत्र 2024-25 के लिए गिरिडीह शाखा के सचिव अंकित सरावगी और पूरी कार्यकारिणी टीम का दिल से आभार व्यक्त किया।

इस समारोह में पूर्व अध्यक्ष धीरज जैन, संजय शर्मा, रोहित जालान, रवि बसईवाला, निखिल झुनझुनवाला, अमित बाछूका विशाल सिंघानिया, आशीष जालान, विकास शर्मा, अभिषेक छापरिया, आयुष धनधारिया सहित रोहित रूंगटा सहित कई सदस्य भी उपस्थित थे।

यह जीत हमारे संगठन की मेहनत और समर्पण का परिणाम है, और हम सभी को इसके लिए गर्व है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks