सामाजिक चेतना मंच के प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा महामंत्री बी.एल.संतोष से की भेंट

दिल्ली/ एटा ! आज मंगलवार को दिल्ली के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बी. एल. संतोष से सामाजिक चेतना मंच एवं ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित के नेतृत्व में एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने भेट कर उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक चुनाव एवं आगामी विधान सभा चुनाव 2027 के सम्बन्ध में गहन चर्चा हुई ! इसके साथ साथ विगत दिल्ली विधान सभा चुनाव में सामाजिक संगठन सामाजिक चेतना मंच के अंग के रूप में कार्यरत 36 समाजों के जातीय संगठनों द्वारा भाजपा के पक्ष में समस्त 70 विधान सभा क्षेत्रों में संगठन के मुख्य संरक्षक राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के मार्ग दर्शन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित के नेतृत्व में अपने संसाधनों से किए गए प्रचार कार्य की रिपोर्ट प्रेषित की गई और कलराज मिश्र की अध्यक्षता एवं बी.एल .संतोष के मुख्य आथित्य में दिल्ली में प्रस्तावित सम्मेलन अविलंब आयोजित करने पर विचार किया गया,जिसके संबंध में संतोष द्वारा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा दिल्ली वीरेंद्र सचदेवा को द्वारा फोन अपेक्षित निर्देश प्रदान किए गए । इस अवसर पर वैष्णो देवी के दर्शन से लौटे कुंवर अमितराज दीक्षित द्वारा संतोष को देवी जी का प्रसाद भेट किया गया ! इस प्रतिनिधि मंडल में अरुण दीक्षित के साथ ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कुंवर अमितराज दीक्षित,सामाजिक चेतनामंच के राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय माहौर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय सचिव अनिलकुमार गुप्ता,दलित उत्थान संगठन दिल्ली प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान कुलकर्णी,गुर्जर समाज कल्याण मंच दिल्ली प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रवि गुर्जर,वैश्य समाज युवा संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव ऐश्वर उर्फ निक्कू मौजूद रहे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks