रिया अग्रवाल बनी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय उपाध्यक्ष

गिरिडीह : शहर की रिया अग्रवाल अब झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा की प्रांतीय उपाध्यक्ष होगी। गत दिनों जमशेदपुर में संपन्न हुए प्रांतीय अधिवेशन में रिया अग्रवाल ने प्रांतीय उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीता है।

दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन मारवाड़ी युवा मंच की सुरभि शाखा के आतिथ्य में जमशेदपुर में संपन्न हुआ, जिसमें रिया अग्रवाल ने मंच के ही बेरमो शाखा सदस्य श्रवण अग्रवाल उर्फ अजय अग्रवाल को पराजित किया। बतौर प्रांतीय उपाध्यक्ष रिया अग्रवाल के अंतर्गत मंडल- पांच की गिरिडीह , गिरिडीह प्रेरणा, मधुपुर ,देवघर , देवघर संकल्प, जामताड़ा ,जामताड़ा समृद्धि, सरिया और बेरमो शाखा का कार्य क्षेत्र होगा।

रिया अग्रवाल इस मंडल की पहली महिला उपाध्यक्ष होंगी। उनकी इस जीत पर गिरिडीह के कई सामाजिक संगठनों ने उनको बधाई दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks