एक्ट्रेस मिली सेक्स रैकट के अड्डे में, तीन अन्य महिलाओं का भी किया गया

महाराष्ट्र। पुलिस ने मुंबई में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. साथ ही चार महिलाओं को एक होटल से बचाया भी है और एक दलाल को गिरफ्तार भी किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ कर रही है. अधिकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को शहर के पवई इलाके में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और चार संघर्षरत महिला अभिनेत्रियों को एक होटल से बचाया. पवई पुलिस की तरफ से यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई. Also Read – ग्रेटर नोएडा में होगा इंडियन इंटरनेशनल और साउथ एशियन सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का आगाज अधिकारी ने कहा कि विशिष्ट सूचना के बाद पुलिस ने होटल में जाल बिछाया और महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में श्याम सुंदर अरोड़ा नामक एक व्यक्ति को पकड़ा. साथ ही चार संघर्षरत महिला अभिनेत्रियों को बचा भी लिया. पीड़ितों में से एक ने हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है. फिलहाल आरोपी व्यक्ति और उसके सहयोगी के खिलाफ पवई पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks