
मुंबई संवाददाता । मुम्बई में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के महाराष्ट्र प्रदेश गठन हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। वर्चुअल बैठक में कार्यकारी संयोजक हेतु राष्ट्रीय सचिव नरेश कुमार सक्सेना ने अमित कुमार सिंह के नाम का प्रस्ताव किया व उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह जी ने उनके नाम का समर्थन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवी प्रसाद गुप्ता जी ने सहमति प्रदान की व लखनऊ मंडल के मंडलाध्यक्ष व कर्नाटक प्रभारी अतुल कपूर व दूरभाष पर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण चौहान एवं महाराष्ट्र प्रभारी प्रदीप पांडेय आदि सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
बैठक के दौरान मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी,प्रेमचंद्र मिश्रा, लाल शेखर सिंह, राजकुमार सिंह आदि से वार्ता हुई। महाराष्ट्र में एसोसिएशन के गठन हेतु सभी ने सक्रिय योगदान देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा मुंबई के हिंदी के प्रमुख समाचार पत्रों जैसे कि नवभारत टाइम्स, सामना, यशोभूमि आदि के क्षेत्रीय पत्रकारों से भी संपर्क का और संगठन के विस्तार हेतु विचार विमर्श किया गया। महाराष्ट्र के प्रभारी प्रदीप पांडे आज जौनपुर में एक मांगलिक कार्यक्रम में थे। उन्होंने मोबाइल से संगठन के गठन हेतु बातचीत की। कार्यकारी संयोजक अमित कुमार सिंह को ग्रापए के गठन हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में भी पत्रकारों से संपर्क करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
गोवा और राजस्थान में भी एसोसिएशन के गठन हेतु वार्ता का क्रम चल रहा है। नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यालय स्थापित हो चुका है।