
बाह। जयपुर में 24 से 26 जनवरी तक आयोजित हुई खेल कराटे प्रतियोगिता में बाह के बच्चों ने 6 स्वर्ण पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कोच विश्नु मिश्रा ने बताया कि खेल कराटे प्रतियोगिता में उनकी टीम के 6 बच्चों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। 10 वर्ष आयु वर्ग में इशिका गुप्ता, 14 वर्ष आयु वर्ग में अंशिका, 8 वर्ष आयु वर्ग में विहान भारद्वाज ने स्वर्ण पदक के साथ सुपर गोल्ड जीत कर नगद पुरस्कार हासिल किया। जबकि 12 वर्ष आयु वर्ग में कृष्णा यादव, 10 वर्ष आयु वर्ग में अनंत भारद्वाज, 14 वर्ष आयु वर्ग में विभावशु त्रिपाठी ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि रिषी त्रिपाठी को बेस्ट कोच का पुरस्कार मिला। जयपुर में स्वर्ण पदक जीतने वाले बच्चों को बाह की विधायक पक्षालिका सिंह, मुकेश शर्मा, कृपानरायन शर्मा, हृदय नरायन शर्मा, सर्वदमन सिंह भदौरिया, अल्केन्द्र जादौन, सूरज भास्कर आदि ने बधाई दी है।