किशोर लोंढे का समर्थन करने और जोरदार तरीके से सहयोग करने की किया अपील

भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम महाराष्ट्र के राज्य डिप्टी चेयरमैन किशोर लोंढे ने भरी हुंकार
एके बिंदुसार ने सभी मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों तथा महाराष्ट्र के सभी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम महाराष्ट्र के राज्य डिप्टी चेयरमैन किशोर लोंढे का समर्थन करने और जोरदार तरीके से सहयोग करने की किया अपील।
महाराष्ट्र।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन द्वारा नवी मुंबई महानगरपालिका के खिलाफ एक दिवसीय लाक्षणिक उपोषण का आयोजन किया जाएगा। यह उपोषण नवी मुंबई महानगरपालिका के पाणी पुरवठा तुर्भे विभाग और स्थापत्य विभाग तुर्भे विभाग के खिलाफ विरोध प्रकट करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

यह उपोषण आज 27 जनवरी 2025 को नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्तालय में आयोजित है। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी और सदस्यों की उपस्थिति इस आयोजन में महत्वपूर्ण है ।

यह उपोषण नवी मुंबई महानगरपालिका के खिलाफ विरोध प्रकट करने और जनता की समस्याओं को उठाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने नवी मुंबई महानगरपालिका के तुर्भे स्थापत्य विभाग और पाणीपुरवठा विभाग के खिलाफ जाहीर निषेध किया है। इस निषेध के साथ ही, कार्यकारी अभियंता स्थापत्य तुर्भे और कार्यकारी अभियंता पाणीपुरवठा तुर्भे के खिलाफ भी निषेध किया गया है।

इस लाक्षणिक उपोषण को कई संगठनों का समर्थन मिला है, जिनमें शामिल हैं:

  • आरपीआई (दिपक भाऊ निकाळजे) नवी मुंबई जिल्हा अध्यक्ष राजेंद्रदादा गायकवाड: उन्होंने इस उपोषण को जाहीर पाठिंबा दिया है।
  • संघर्ष समिती नवी मुंबई: इस संगठन ने भी इस उपोषण को अपना समर्थन दिया है।
  • रिक्षा चालक मालक एकता युनियन महाराष्ट्र राज्य: इस संगठन ने भी इस उपोषण को जाहीर पाठिंबा दिया है।
    श्री बिंदुसार ने कहा कि राज्य डिप्टी चेयरमैन और उनकी टीम का यह आंदोलन महाराष्ट्र में एक बदलाव लाएगा महानगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्ट कुरीतियों के खिलाफ यह आंदोलन है इसमें सभी को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि अगर मांगे पूरी नहीं की गई तो यह आंदोलन सिर्फ महाराष्ट्र में नहीं बल्कि पूरे देश में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के मीडिया कर्मी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
    उन्होंने भारतीय मीडिया फाउंडेशन के आंदोलन को समर्थन दिलवाले संगठनों के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए जोरदार स्वागत की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks