जिलाधिकारी द्वारा फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी ऑफ बरेली , के स्थापना दिवस पर कैलेण्डर का किया विमोचन

बरेली, 26जनवरी। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार नेआज 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। उसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ राष्ट्रगान तथा भारतीय संविधान के संकल्प को भी दोहराया। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी द्वारा फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी ऑफ बरेली, स्थापना दिवस पर कैलेण्डर का विमोचन कर बधाई दी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) दिनेश, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट सोसाइटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा , सचिन भानु प्रताप भारद्वाज, संस्था के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार जनार्दन आचार्य, संजीव कुमार पांडे, अजय राज शर्मा ,संस्था के पदाधिकारी व सदस्य पुत्तन सक्सेना ,उमेश शर्मा ,विवेक मिश्रा ,मीडिया प्रभारी अशोक गुप्ता ,विजय शर्मा ,अरुण मौर्य , सत्यम शर्मा, सुमित शर्मा, अजय प्रताप सिंह, सुरेश रोचानी, ताहिर बेग, राहुल सक्सेना ,अब्दुल शाहिद , अरविंदर सिंह मिकी, पंकज शर्मा, सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सोसाइटी के सभी पदाधिकारी को इस मौके पर बधाई दी और उनका हौसला अफजाई किया वहीं मौजूद समिति के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने सभी पदाधिकारी सदस्यों का धन्यवाद दिया और बताया कि आगे भी सोसाइटी के हित में कार्य करती रहेगी

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks