चंदौली जनपद में धूमधाम से मनाया गया भारतीय मीडिया फाउंडेशन का स्थापना दिवस एवं गणतंत्र दिवस समारोह


चंधासी स्थित शीतला माता सेवा धाम जन कल्याण ट्रस्ट के आश्रम पर मुकेश महाराज के अगवाई में 76 में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से भारतीय मीडिया फाउंडेशन की ओर से मनाई गई इस अवसर पर आज भारतीय मीडिया फाउंडेशन के आठवें स्थापना दिवस समारोह को भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है और देश में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं मीडिया अधिकारियों ने आज संकल्प लेते हुए कहा कि हर कीमत पर हम सशक्त मीडिया भ्रष्टाचार मुक्त भारत एवं सशक्त मीडिया समृद्ध भारत के निर्माण के लिए अपने संघर्ष को जारी रखेंगे।
चंदौली जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण करते हुए कार्यक्रम को संपन्न किया।
इस अवसर पर गरिमा में उपस्थित जॉइंट केंद्रीय अध्यक्ष मैनेजमेंट मदन मोहन पाठक, सांस्कृतिक फोरम के राष्ट्रीय चेयरमैन मुकेश महाराज, केंद्रीय उपाध्यक्ष मैनेजमेंट मिथिलेश कुमार मौर्या जी, राष्ट्रीय महासचिव रामसेवक सैनी जी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप चौबे जी एवं राज्य डिप्टी चेयरमैन विशाल तिवारी जी एवं राज्य डिप्टी चेयरमैन मुनिद्र नारायण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय जी, पत्रकार इकबाल अहमद, जिला चेयरमैन सचिन कुमार पटेल जी, चिकित्सा फोरम के जिलाध्यक्ष कमला प्रसाद जी, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार जी, चिकित्सा फोरम के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश यादव जी इत्यादि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के कई पदाधिकारी एवं पत्रकार तथा सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks