सामाजिक समरसता से होता है वैभवशाली समाज का निर्माण


एटा,कला एवं साहित्य की अखिल भारती संस्था संस्कार भारती के संयोजन में एटा महोत्सव में जनपदीय साहित्यकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि डॉ राहुल गुप्त एड , अध्यक्ष डॉ सुभाष दीक्षित, प्रांतीय संरक्षक आचार्य डॉ प्रेमाराम मिश्र ने किया।
संगोष्ठी में सामाजिक समरसता में साहित्य ही भूमिका पर बोलते हुए दिनेश कुमार सिंह चौहान ने कहा कि समरसता भारत में चिर पुरातन है।
बलराम सरस ने कहा कि हर युग में समरसता की जड़ें गहरी रही हैं।
मुकेश मिश्र ने कहा कि भारतीय समाज सभी को गले लगाने वाली संस्कृति है।
डॉ .उमा सोलंकी ने कविता के माध्यम से सामाजिक समरसता पर काव्यमय प्रस्तुति दी।
कासगंज से पधारे उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग के सदस्य मुख्य वक्ता डॉ राधाकृष्ण दीक्षित ने कहा कि प्राणियों में सद्भावना ही भारतीय संस्कृति है।
मुख्य अतिथि डॉ राहुल गुप्त एडवोकेट ने कहा कि शबरी और राम समरसता की उच्चतम प्रेरणा हैं।
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ सुभाष दीक्षित सदस्य ,उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के साथ चलने की हमारी संस्कृति रही है।
आशीष प्रदान करते हुए प्रांतीय संरक्षक आचार्य डॉ प्रेमीराम मिश्र ने कहा कि आज के परिवेश में सामाजिक समरसता हेतु साहित्यकारों की महती भूमिका है।
कार्यक्रम में सरस्वती वंदना अलंकार संगीत विद्यालय के बच्चों ने की। कीर्ति परमार द्वारा प्रस्तुत की गई। दीक्षा भारती के कजरी विधा में लोकगीत प्रस्तुत किया। अखंड प्रताप के बांसुरी वादन ने वाहवाही लूटी। सृष्टि सिंह की भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुति पर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। श्रीमती पूनम चौहान ने भजन की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर संस्कार भारती के प्रान्तीय संरक्षक के रूप में वीरेंद्र वार्ष्णेय, जिला संरक्षक धर्मवीर गहलौत, यू. पी. सिंह, गौतम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सभी प्रस्तुति करने वाले कलाकारों तथा 26जनवरी को नगर के विभिन्न स्थानों पर भारत माता पूजन कार्यक्रम करने वाले 64 संयोजकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ ओम ऋषि भारद्वाज, राजकुमार पाराशर तथा कविवर कृष्ण मुरारी लाल मानव की पुस्तकों का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में उमाकांत शर्मा, संजीव गोयल, डॉ चेतन देव, डॉ संजीव पांडेय, संजीव गोयल, डॉ नारायण भास्कर एड, राज कुमार पाराशर, कृष्ण मुरारी लाल मानव, प्रेमबाबू कुशवाह, अशोक चौहान, डॉ राजेंद्र चौहान, डॉ ॐ ऋषि भारद्वाज, प्रदीप तोमर, डॉ वैभव जैन, राज कुमार भरत, विशाल अग्रवाल, प्रदीप तोमर, विकास शर्मा, महेश मंजुल, वैभव यादव, रजीत रुचिर, अवधेश शर्मा, रजनीश दुबे, राजेश सक्सेना, श्याम सुंदर शुक्ल, सूर्यकांत परमार, प्रदीप राणा, अमित चौहान सराफ, विवेक यादव, गौरवेंद्र यादव, शेर सिंह शाक्य, आदि उपस्थिति रहे।

कार्यक्रम का संचालन मंयक तिवारी ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ सुधीर पालीवाल ने सभी आभार व्यक्त किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks