भारतीय मीडिया फाउंडेशन के द्वारा 4 फरवरी 2025 को अमरकंटक में विशाल चुनरी यात्रा

अमरकंटक मकर वाहिनी सेना एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन के द्वारा 4 फरवरी 2025 को अमरकंटक में विशाल चुनरी यात्रा

मध्य प्रदेश।
प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर चुनरी यात्रा एवं मां नर्मदा का पूजन-अर्चन पश्चात चुनरी चढ़ाने का कार्य पूर्ण किया जाएगा।
मकर वाहिनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्य प्रदीप शुक्ला जी आयुर्वेदाचार्य ने बताया कि चुनरी यात्रा शांति कुटी आश्रम से दीनदयाल चौराहा कल्याण आश्रम होते हुए, मृत्युंजय आश्रम होकर मां नर्मदा मंदिर जायेगी पूजन पश्चात चुनरी मां नर्मदा कुंड के चारों ओर से चुनरी चढ़ाई जाएगी।
मकर वाहिनी सेना की राष्ट्रीय प्रचारक बहन शिव कुमारी शुक्ला जी ने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन एवं मकर वाहिनी सेना के द्वारा इस विशाल शोभायात्रा की तैयारी जोरों पर की जा रही है इस बार का ऐतिहासिक चुनरी शोभा यात्रा होगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार जी, राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी जी, केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रिय जॉइंट अध्यक्ष मदन मोहन पाठक जी, राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन अजय सेठ जी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मयंक उपाध्याय जी, वीरेंद्र मेहरा प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश, नृपेंद्र सिंह डिप्टी चेयरमैन मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश के डिप्टी चेयरमैन विशाल तिवारी जी, प्रदेश संगठन सचिव मनोज विश्वकर्मा जी, वाराणसी जोन सचिव दयाराम सिंह जी, वाराणसी मंडल चेयरमैन अशोक कुमार जी सहित कई वरिष्ठ मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों का अमरकंटक आगमन हो रहा है।
उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश के कोने-कोने से लोगों का आगमन हो रहा है जिसमें लाखों की संख्या एकत्रित होगी।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड बिहार उत्तर प्रदेश दिल्ली उत्तराखंड आदि राज्यों से लोगों की संख्या बहुत भारी तादात में अमरकंटक पहुंचेगी जो शोभायात्रा में लोग शामिल होंगे।
पत्रकार विपुल कुमार बर्मन बीएसपी 24 न्यूज़ एंकर ने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार जी एवं राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी जी सहित राष्ट्रीय टीम के लोगों के आगमन पर अमरकंटक के पावन धरा पर पत्रकार बंधुओ की ओर से उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks