उत्तर प्रदेश बन गया है अब उत्तम प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर समारोह कार्यक्रम

बरेली :: आज दिनांक 24 जनवरी उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आज  पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह जी के मुख्य आतिथ्य मे राजकीय इण्टर कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप मे  जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, डीसी मनरेगा हसीब अंसारी, डीसी एनआरएलएम सुखलाल भारती की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, सभी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर द्रौपदी कन्या इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना तथा इस्लामियां गर्ल्स इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

धर्मपाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि 1950 से पहले उत्तर प्रदेश को संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। 1950 को उत्तर प्रदेश का नाम रखा गया। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तब उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाये जाने का निर्णय मुख्यमंत्री जी ने लिया।

उत्तर प्रदेश में सब उत्तर ही उत्तर है कोई प्रश्न नहीं है, जिस प्रदेश में गंगा, यमुना, सरस्वती व सरयू जैसी नदियां बहती हैं। यहां देवताओं ने भी जन्म लिया वह यह उत्तर प्रदेश है। उन्होंने आज के ऐतिहासिक दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए बताया की प्रदेश मे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्योग में वृद्धि हुईं है तथा प्रदेश अधिक सुरक्षित हुआ है।जिस कारण विभिन्न उद्योग भी स्थापित हो रहे हैं। यह राजनीति का स्वर्ण युग है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री कर्मयोगी व प्रदेश के मुख्यमंत्री जन्म योगी हैं। आज मंच से सुरक्षा करने वालों को सम्मानित किया गया है तो सफाई करने वालों को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी एम्स बनेगा। अब प्रदेश मे हाइवे नहीं एक्सप्रेस वे बनते हैं। पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज के लिये आयुष्मान कार्ड जारी किया गया है। धारा 370 व तीन तलाक समाप्त कर दिया गया और राम मंदिर का भी निर्माण हुआ है ।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने सभी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना दिया है, हमें गर्व है कि हम उत्तर प्रदेश से हैं।

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की जिला प्रशासन की तरफ से सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिनको आज सम्मानित किया गया है उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी मिशन अभियान के अन्तर्गत आज ऋण वितरण भी किया गया है। आज बरेली मुख्यमंत्री युवा उद्यमी मिशन अभियान के अन्तर्गत ऋण वितरण में प्रदेश में सर्वोच्च स्थान पर है।

इस अवसर पर  जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सरकारी/गैर सरकारी क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों मे पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 अनामिका गुप्ता, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ0 संजय सिंह, खण्ड विकास अधिकारी बहेड़ी आशीष पाल, पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 देश दीपक, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक वर्ग-2 भगवान सहाय, इंस्पेक्टर धंनजय पाण्डेय, प्राविधिक सहायक वर्ग-3 शिशुपाल, सब इंस्पेक्टर सतेन्द्र कुमार मोटला, प्रधानाध्यापक जाकिर हुसैन, सहायक अध्यापक कुसुम जोशी, प्रियंका पाराशरी, डॉ0 अमित शर्मा, नम्रता वर्मा, पूनम गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी पंचायत शशांक सक्सेना, राजस्व निरीक्षक हरि प्रकाश, संजीव सिंह, मुनीश चन्द्र मिश्रा, नन्हे लाल, ग्राम पंचायत अधिकारी छात्रपाल, कम्प्यूटर आपरेटर पियूष मिश्रा, सफाई कर्मी महेश पटेल, रोजगार सेवक मनोज शर्मा एवं नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह कि फरजाना खान सम्मिलित रही।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी मिशन अभियान के अन्तर्गत जनपद के तंजीव, अरशूल निशा एवं शिवानी को पांच-पांच लाख रुपये का ऋण का प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किये गये ।

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग, बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, आयुष्मान कार्ड, सूचना विभाग आदि विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग के स्टॉल लगाकर लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया तथा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर बनायी गयी सुंदर रंगोली का भी अवलोकन भी किया गया ।। 


About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks