
पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजना का लाभ दिलाना प्राथमिकता-राजेश यादव
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के सेंधुरी ग्राम पंचायत में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा एक भव्य जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल कोऑर्डिनेटर श्री राजेश यादव और प्रदेश संगठन मंत्री (पूर्वांचल) श्री राजेंद्र पटेल ने शिरकत की। जनचौपाल का उद्देश्य ग्रामीण जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना और पार्टी की नीतियों एवं दृष्टिकोण से अवगत कराना था।
मुख्य अतिथि राजेश यादव ने अपने संबोधन में कहा,
“सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का संकल्प है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय पहुंचे। हमारी पार्टी केवल चुनावी वादे नहीं करती, बल्कि उसे हकीकत में बदलने का काम करती है। सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचना चाहिए, और इसके लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी समाज के वंचित और शोषित वर्ग को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
प्रदेश संगठन मंत्री (पूर्वांचल) श्री राजेंद्र पटेल ने कहा,
“आज के समय में जागरूकता ही सशक्तिकरण का पहला कदम है। हमारी पार्टी का उद्देश्य है कि ग्रामीण जनता अपने अधिकारों को समझे और उनका सही उपयोग करे। यह जनचौपाल जनता और पार्टी के बीच संवाद स्थापित करने का एक मजबूत माध्यम है।”
श्री पटेल ने उपस्थित जनसमूह को सरकारी योजनाओं की बारीकियों को समझाने के साथ-साथ यह भी बताया कि कैसे इन योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठाया जा सकता है।प्रदेश सचिव सौरभ कांत पति तिवारी ने कहा की पार्टी के मुखिया पंचायती राज मंत्री माननीय ओम प्रकाश राजभर के दिशा निर्देशन में विभाग द्वारा अत्यंत गरीबो व असहयों के लिए ज़ीरो पावर्टी योजना लागु की गई है जिसमे गरीबो के हित के लिए हर गांव में तीस व्यक्तियों को आवास,शिक्षा,आयुष्मान,शौचालय, पानी,सडक,बिजली आदि सुविधाएं देने का प्रविधान किया है।श्री तिवारी ने कहा की एक महीने के अंदर विधानसभा,ब्लॉक,न्याय पंचायतो एंव सभी फ्रंटलो का गठन कर गांव स्तर पर जनचौपाल लगाकर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को भी साझा किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी हर स्थिति में जनता के साथ खड़ी है।
इस दौरान ग्रामीणों ने पार्टी की नीतियों और दृष्टिकोण का स्वागत किया और समाज में एकता, समानता और विकास के लिए पार्टी के साथ जुड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज देव पाण्डेय ने किया और उन्होंने अपने शब्द प्रसून्न से अतिथियों का स्वागत किया।इस दौरान अन्य पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी इस प्रकार के जनचौपाल और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचने और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए सतत रूप से प्रयासरत है।
उक्त अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष बाबूलाल मौर्या,जिला सचिव सत्यप्रकाश पाण्डेय,संतपति मिश्रा,सदर विधानसभा अध्यक्ष शेषमणि भारती, इमरान अंसारी, आशा,कुमारी,निर्मला, धानमंती, जयमूर्ति आदि लोग उपस्थित रहे।