ग्रेटर नोएडा में 12 अवैध फार्म हाउसों को किया ध्वस्त

जिला प्रशासन का चला बुलडोजर, डूब क्षेत्र ग्रेटर नोएडा में 12 अवैध फार्म हाउसों को किया ध्वस्त


गौतमबुद्धनगर 18 जनवरी, 2025 माननीय एनजीटी के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिला अधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में डूब क्षेत्र की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के उद्देश्य से उप जिला अधिकारीगण राजस्व टीम के साथ अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं। इसी श्रृंखला में आज उप जिलाधिकारी सदर चारुल यादव ने राजस्व व पुलिस टीम के साथ ग्रेटर नोएडा के डूब क्षेत्र में अवैध तरीके से बनाए गये फार्म हाउसों को बुलडोजर से ध्वस्त कराकर डूब क्षेत्र की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। डूब क्षेत्र में 12 फार्म हाउस पर कार्यवाही की गयी है, जिनके द्वारा एनजीटी के मानकों का उल्लघंन करते हुए अवैध तरीके से फार्म हाउस बनाए जा रह थे। इस दौरान उप जिलाधिकारी के साथ तहसीलदार डॉक्टर अजय कुमार एवं नायब तहसीलदार ज्योत्सना सिंह, पुलिस एवं प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी सदर चारुल यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में आगे भी इसी प्रकार से अभियान चलाकर डूब क्षेत्र की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks