अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

सोनभद्र

चोपन पुलिस द्वारा अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा दिनांक 16.01.2025 को समय करीब 01.10 बजे सेवा सदन मोड़ डाला से अभियुक्त जुल्फिकार अली उर्फ मामा पुत्र स्व0 अब्दुल खेर निवासी चूड़ी गली डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष के पास से एक झोले में 1 किलो 650 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0-17/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0- 370/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
जुल्फेकार अली उर्फ मामा पुत्र स्व0 अब्दुल खेर निवासी चूड़ी गली डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण-
एक झोले में 1 किलो 650 ग्राम नाजायज गांजा बरामद।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-

  1. प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
  2. उ0नि0 शिव कुमार सिंह चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
  3. हे0का0 मनोज कुमार चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
  4. का0 सत्य प्रकाश चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks