एटा महोत्सव और चंदे का चमत्कार

एटा। सहाब पहले ही कहा था,एटा महोत्सव के रंग मंच पर आयोजित कार्यक्रम अगर अक्षम लोगों को थोपे गये तो चंदे का धंधा चलेगा, लेकिन प्रदर्शनी प्रभारी/अपर जिलाधिकारी ने इसे गम्भीरता से ही नहीं लिया । शायद इसी का परिणाम हैं कि चंदे का धंधा चर्चाओं में चलने लगा । ऐसे ही एक मामले की शिकायत कार्यक्रम संयोजक आवेज अली ने प्रदर्शनी प्रभारी एडीएम प्रशासन से की हैं । शिकायतकर्ता का सीधा आरोप हैं कि उसके कार्यक्रम के नाम पर कशिश एटमी न सिर्फ लोगों को भ्रमित कर रहे हैं बल्कि चंदा बसूली भी कर रहें हैं। तो शुरू हो गया न चंदे का चमत्कार ?