सरदार गुरु चरण सिंह पदम जी के निधन पर पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया

झारखंड उजाला समाचार पत्र के धनबाद ब्यूरो कुलबीर सिंह के पिता सरदार गुरु चरण सिंह पदम जी के निधन पर पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया।

सिंदरी, धनबाद ।झारखंड उजाला समाचार पत्र के घनबाद ब्यूरो कुलबीर सिंह के पिता जो पूर्व एफसीआईएल में प्रबंधकीय विभाग में नौकरी किये थे। सरदार गुरचरण सिंह पदम जी की मृत्यु बुधवार को अहले सुबह हो गई। स्वर्गीय पदम लगभग 90 वर्ष के थे। अपने कार्य में बहुत ही दक्ष एवं सक्रिय थे। अपने पीछे स्वर्गीय पदम दो पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गए।
परिवार में दुःख का मातम है। परिवार के अन्य लोग बुधवार के शाम तक सिंदरी पहुँच जाएंगे, जिसके कारण अंतिम यात्रा बृहस्पतिवार को निकाली जाएगी।
शोक प्रकट करने वाले पत्रकारों में प्रेम प्रकाश शर्मा , राज कुमार शर्मा, सुरेश प्रसाद सिंह,नेपाल महतो, बरमेश्वर शर्मा, शंकर पाण्डेय , अजय उपाध्याय, राहुल पांडे, विजय कुमार ठाकुर, सतीश चंद्र मिश्रा, राजेश सिंह, नरेंद्र जोशी सुरेश महतो रतन अग्रवाल , हरेंद्र सिंह एवं प्रशांत दुबे शैलेश सिंह बृजेश सिंह कामेश्वर सिंह रासबिहारी सिंह सुरेश सिंह सुनील सिंह रणधीर सिंह अरुण सिंह शैलेंद्र द्विवेदी वहीं बरियापुर के पत्रकार,शेख कलीम, संतोष महतो, सुरेंद्र महतो, उमेश चौबे, शेख वकील, एवं लालतू मिठारी, अशोक कुमार, और इंद्र मोहन सिंह के अलावा अनेकों लोगों ने शोक व्यक्त किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks