आगरा। कहने को आगरा विश्व दाय शहर है मगर यहाँ एक मात्र स्टेडियम में इलेविंन् ए साइड होकी के लिए सादा मैदान भी नही है। जिस पर सिंथेटिक ट्रैक बिछाना संभव ही सके।
गौर तलब रहे हाकी खेल में भारत की टीम से दर्जनों खिलाडी खेल चुके हैं। जिनमें से जगवीर तो कप्तान रहा है। बो अर्जुन अवार्ड भी ले चुका है।
आगरा ध्यान चन्द जैसे अखिल भारतीय हाकी का आयोजक भी रह चुका है। ये आयोजन जब होता था तब स्टेडियम में क्रिकेट का टर्फ विकेट नही था। उसके बनते ही उक्त आयोजन खत्म हो गया।
आगरा कालेज का एक मात्र घास का मैदान था जो इलविं ए साइड के लिए था। मगर यहाँ भी एस्ट्रो टर्फ नहीं बिछने दिया गया। और अब तो ये मेदान भी मेट्रो के नाम शहीद हो गया।
आगरा में इंटर नेशनल मोनोमेंट ताज होने की वजह भी आगरा में हाकी क्रिकेट के अंतर राष्ट्रीय मानक धारी स्टेडियम न बनने के पीछे एक कारण बताया जाता है। ये बात राष्ट्रीय खिलाडी हाकी के संजीव गौतम ने एकलव्य स्टेडियम पर कही। इस समय स्टेडियम पर आयोजित हो रही एक फाइव ये साइड होकी प्रतियोगिता का उद्घाटन करने ओलंपियो आर पी सिंह खेल निदेशक आये हुए थे। उनसे खेल जगत के लोगों ने आगरा की इस समस्या को लेकर बात करनी चाही तो उन्होंने इस बात को लेकर उच्च स्तर पर विचार कराने की बात कही है। श्री सिंह से आगरा में फूल फिल हाकी के मैदान यानी स्टेडियम की मांग की। आगरा म्वान कई साईं से अंतर राष्ट्रीय स्टेडियम की मांग होती आ रही है।
खेल निदेशक से मिलने वाले में खेल जगत की ओर से हृदय नारायण शर्मा, शरद शर्मा, मुकेश शर्मा, अरुण दुवे, संजय शर्मा, के पी सिंह व कृपा नारायण शर्मा थे।
एक व्यं में एम्पायर अमिताब गौतम ने भी आगरा को इलविं ए साइड होकी का मैदान से बंचित रखे जाने की बात कहते हुए ततकाल बनाए जाने की मांग की है।