
ब्रेकिंग न्यूज़
मध्य प्रदेश के खांडवा जिले में स्थित ॐ कलेश्वर मंदिर परिसर वि आई पी दर्शन के नाम पर बना धन उगाही का अड्डा ।
के एम मिश्रा
ब्यूरो चीफ उत्तराखण्ड
की विशेष रिपोर्ट
एक जानकारी के अनुसार आज दिनांक 18/12/2024 को उत्तराखण्ड से विश्व हिन्दू परिषद के नमित सक्सेना जी अपने साथियों सहित जिसकी संख्या लगभग साठ के करीब थी।
जो ॐ कलेश्वर के दर्शन के लिए गए थे उनका आरोप यह है कि मंदिर परिसर में उपस्थित पंडे पुजारी लोग वि आई पी लाइन से दर्शन करने के लिए 300 रुपए लेकर किसी भी व्यक्ति को तत्काल दर्शन कराया जाता है।
वहीं पर आम भक्तों को छः घंटे लाइन में लगने के बाद भी दर्शन नहीं हो पाते हैं।
यह पर विचारणीय यह है कि भगवान के दरबार में सभी भक्त समान होते हैं और सबको समान रूप से दर्शन करने की जिम्मेदारी मंदिर कमेटी की होनी चाहिए ना की वि आई पी के नाम पर भगवान के दरबार को दलाली का अड्डा बनाया जाना चाहिए
सभी बड़े मंदिर भारत सरकार अधीन आते हैं इस लिए भारत सरकार को चाहिए कि देश के सभी बड़े छोटे मन्दिरों से वि आई पी कल्चर को समाप्त करने का आदेश जारी करना चाहिए भगवान के दरबार में सभी भक्त समान होते हैं ना कोई वि आई पी होता है ना कि आम जन। तो दर्शन कराने में भेद भाव क्यों?????