थाना इज्जतनगर क्षेत्र में  दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग दर्जन भर लोग हुए घायल

 

बरेली :: इज्जतनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दो पक्षों के लोग आपस मे भिड़ गए। फायरिंग भी हुई। घटना में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीरबहोडा में मंगलवार सुबह एक ही समुदाय के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। हवाई फायरिंग की गई, जिससे दहशत फैल गई।

दरअसल, एक पक्ष का युवक डेढ़ महीने पहले दूसरे पक्ष की युवती को लेकर चला गया था। इस पर युवती के घरवालों ने बेटी को नाबालिग बताकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी।

उधर, युवक और युवती ने खुद को बालिग बताकर प्रेम विवाह कर लिया। साथ ही कागजात भेजकर मुकदमा खत्म कर दिया गया।

अब युवक अपनी पत्नी को लेकर सोमवार रात में घर आ गया। सुबह आठ बजे लड़की के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने लड़का पक्ष पर हमला कर दिया। ईदगाह के पास फायरिंग भी हुई। मारपीट और फायरिंग में जिसमे दोनों पक्ष से 11 लोग घायल हो गए हुए हैं

घायलों लड़का पक्ष की तरफ से आरिफ, तस्लीम, इरफान, नन्हे, पप्पू, छोटे और एक महिला फरीदन वहीं लड़की पक्ष की तरफ से इस्लाम नवी, इस्लाम राजा, मोहम्मद नबी घायल हैं।
b
पुलिस के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है। इन सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks