
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में, जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध की रोकथाम, अपराधियों के चिह्निकरण एवं आम जन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के दृष्टिगत,थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पटियाली गेट, हाथी गेट, मारहरा दरवाजा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।*# प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर राजेश चौहान सहित समस्त पुलिस बल मौजूद रहा। ड्रोन कैमरे की मदद से घरों की छतों की चेकिंग की गई। साथ ही लोगों से ईंट, पत्थर, कांच की बोतल जमा न करने की अपील की गई, चेकिंग के दौरान किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। यदि कोई भी व्यक्ति इस तरह की सामग्री रखता पाया जाता है तो पुलिस उसके खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई करेगी।