
तीनों जोन के यातायात निरीक्षक साथ में रहे मौजूद
बरेली :: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल के पर्यवेक्षण मे श्यामगंज चौराहा, चौपला चौराहा,सिटी सब्जी मंडी पर तीनो जोन के यातायात निरीक्षक मनीष शर्मा,शैलेन्द्र कुमार सिंह,विपिन राघव के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीमों द्वारा अवैध आटो ,टेम्पो स्टैंड के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की गई अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात ने चौपला चौराहे पर मौजूद रहकर अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करायी गई ,कार्यवाही के दौरान नियमो के विरुद्ध यातायात बाधित कर रहे,निर्धारित संख्या से अधिक सवारी बैठा कर चल रहे करीब 16 आटो, टेम्पो, ई -रिक्शा को सीज किया गया और ऐसे ही करीब 40 वाहनों के चालान कियें गये। यातायात निरीक्षकों में मनीष शर्मा,शैलेन्द्र कुमार सिंह,विपिन राघव मौजूद रहे ।।
