जनपद एटा अपडेट

शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने सूचित किया है कि महाकुम्भ-2025 का आयोजन दिनांक 14 जनवरी, 2025 से 26 फरवरी, 2025 तक जनपद प्रयागराज में हो रहा है। महाकुम्भ मेला परिक्षेत्र गंगा एवं यमुना नदी के तटीय किनारों पर लगभग 4000 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में विस्तृत है। महाकुम्भ मेला की अवधि के दौरान करोड़ों की संख्या में श्रद्वालु जनपद प्रयागराज में एकत्रित होगें।
महाकुम्भ मेला अवधि में मेला परिक्षेत्र भगदड़, अग्निकांड, डूबना, स्वास्थ्य संबंधी समस्या इत्यादि के प्रति संवेदनशील है।
महाकुम्भ-2025 को दुर्घटना मुक्त बनाने हेतु सम्पूर्ण मेला परिक्षेत्र में प्रभावी आपदा प्रबन्धन का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत यात्रियों एवं कल्पवासियों हेतु स्वास्थ्य एवं यात्रा एडवाइजरी तैयार की गयी है।
जिसके माध्यम से जन-मानस को अधिक से अधिक जागरूक किये जाने हेतु प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।