झांसी कांड में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुआवजे का ऐलान किया

झांसी कांड में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुआवजे का ऐलान किया
मृतक बच्चों के परिजनों को पांच पांच लाख दिया जाएगा।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एसएनसीयू वार्ड) में अग्निकाण्ड की हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया एवं नवजात बच्चों का हाल-चाल जाना और चिकित्सकों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही पीड़ित परिजनों से बातचीत कर उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाने हेतु आश्वस्त किया।

डिप्टी सीएम ने कहा दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में मृतक बच्चों के पीड़ित परिजनों को 5-5 लाख एवं घायलों को 50-50 हजार रुपए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दिए जाने का निर्णय लिया गया है। मैं ईश्वर से घायल नवजात शिशुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की करता हूँ। मैं व मेरी सरकार प्रदेशवासियों के हर दुःख, हर परिस्थिति में उनके साथ हैं। अग्निकाण्ड की हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना की त्रिस्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। प्रथम दृष्टया आयुक्त झांसी एवं उपमहानिरीक्षक झांसी द्वारा 24 घंटे में जांच रिपोर्ट देंगे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks