
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ बाबूराम आर्य जी की पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव को देखते हुए अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष नितिश कुमार जी ने उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया।।
डॉ बाबूराम आर्य जी का प्रदेश महासचिव बनने का नियुक्ति पत्र जारी होने पर आज बाबूराम आर्य जी का युथ कांग्रेस कार्यालय पर माला पहनाकर स्वागत किया।
डॉ बाबूराम आर्य जी ने महासचिव बनने पर कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के द्वारा चलाए गए जनहित के कार्यक्रमों को जनता की बीच में पहुंचाने का काम करुंगा। अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच की संरक्षक श्रीमती सोनिया गांधी जी के दिशा-निर्देशो के अनुरूप संगठन के कार्यक्रमों को प्रचारित तथा प्रसारित करने के लिए जन जन तक पहुंचाने का निष्ठा से कार्य करुंगा।
डॉ बाबूराम आर्य जी का युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ सैफी, पूर्व महापौर प्रत्याशी लालमन पाल सिंह, महानगर उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, एससी-एसटी महानगर अध्यक्ष आशीष प्रेमी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सलीम अहमद (सैफी) युथ कांग्रेस ज़िला उपाध्यक्ष उज्जवल गर्ग, खोड़ा नगर अध्यक्ष रिजवान सैफी, का स्वागत किया