इंडिया गठबंधन के नेताओं ने की पदयात्रा लोगो से चंद्रदेव महतो को वोट करने की अपील

सिन्दरी, धनबाद।गुरुवार को जयहिंद मोड़ स्थित कार्यलय से इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वरा गाजे बाजे के साथ पदयात्रा की शुरुआत हुई ।जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी सदस्य अशोक सिंह व झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिह ने किया ।
पदयात्रा चुनावी कार्यलय से शुरुआत होकर शहरपुरा मार्केट होते हुए के वन ,जे टाइप ,आई एम टाइप ,आर एम एल कॉलोनी होते हुए रांगामटिया पानी टंकी से पुनः कार्यलय में समापन हुई ।वही कांग्रेस नेता अशोक सिंह व झामुमो नेता मुकेश सिह ने संजुक्त रूप से कहा कि इंडिया गठबंधन के माले उमीदवार चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो के लिए प्रचार प्रसार हमलोग कर रहे है हमारे प्रत्याशी शिक्षित और कर्मठ ईमानदार है ।एक शिक्षक की सरकारी नौकरी छोड़ कर जनता के लिए चुनावी मैदान में उतरे है जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और चुनाव हमलोग जीत रहे है।
वही इस मौके पर अशोक सिंह, मुकेश सिंह, दिलीप मिश्रा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजय कुमार,राहुल राज ,सुखदेव हांसदा विदेशी सिंह, सत्यदेव सिंह, कामरान अखर,राजू पाण्डेय, पूणेंदु सिह,राज बिहारी यादव,बाबू राजा ,समेत सैकड़ो लोगो ने पद यात्रा में भाग लिया ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks