
एटा,भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा जिले कचहरी स्थित धरना स्थल सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर संगठन के पदाधिकारी / कार्यकर्ता, आम किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाओं के सहयोग से प्रदर्शन कर किसानों को पर्याप्त मात्रा में डी0ए0पी0 ना मिलने एवं प्राइवेट सेक्टर के थोक व्यापारी कर्मचारी / अधिकारियों की मिली भगत से किसान की खुलेआम लूट मची हुई है किसानों को 1800 से ₹2000 तक मैं डी0ए0पी0 मिल रही है उसमें भी कई जगह नकली डी0 ए0 पी0 की सप्लाई भी की जा रही है फर्जी कंपनियों के माध्यम से यहां किसान की व्यापारियों के द्वारा दिनदहाड़े लूट हो रही है वहीं कृषि उत्पादन मंडी समिति में व्यापारियों के द्वारा धान आदि फसलों में घटतौली एवं नगद भुगतान के नाम पर खुलेआम किसानों को लूटा जा रहा है शासन प्रशासन किसानों की खुलेआम लूट को देखते हुए भी मूकदर्शक बना हुआ है किसानों को लूटने वाले व्यापारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही नहीं की जा रही है सभी जनहित के मुद्दों पर कल प्रातः 10 बजे से प्रदर्शन किया जाएगा आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में समय से पहुंचकर कल के प्रदर्शन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।