यातायात जागरूकता माह नवंबर वर्ष 2024″ के तहत कार्यक्रम आयोजित कर वहां उपस्थित छात्र/छात्राओं को जागरूक किया गया


एटा ~ प्रिन्टि्स गर्ल्स इंटर कॉलेज में पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह द्वारा “यातायात जागरूकता माह नवंबर वर्ष 2024” के तहत कार्यक्रम आयोजित कर वहां उपस्थित छात्र/छात्राओं को जागरूक किया गया।


आज दिनांक 05.11.2024 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत प्रिन्टि्स गर्ल्स इंटर कॉलेज में "यातायात जागरूकता माह नवंबर वर्ष 2024" के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह द्वारा यातायात नियमों का पालन करते हुए नियमों के प्रति जागरूक रहने के संबंध में वक्तव्य दिए गए तथा बच्चों को सड़क सुरक्षा के संबंध में संबोधित करते हुए कहा की हम सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहते हुए उनका पालन करना चाहिए। इस दौरान प्रभारी उपनिरीक्षक यातायात श्री अनिल वर्मा व अन्य यातायात कर्मी एवं अन्य पुलिस बल सहित स्कूल स्टाफ व भारी संख्या में छात्र-छात्रा मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks