
एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस प्रभारी अनिल वर्मा द्वारा “यातायात माह” के तहत यातायात जागरुकता हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार दिनांक 02.11.2024 को चैकिंग के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने, ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट, काली फ़िल्म तथा नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर 163 वाहनों के चालान कर 1,72,000 रुपये सम्मन शुल्क किया गया। साथ ही लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।