
एटा ! जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नरायन सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण अवैध जुआ तथा सट्टे के विरुध्द चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश चौहान एवं एसएसआई अजब सिंह द्वारा चैकिंग के दौरान गत शनिवार की सांय को मौहल्ला जाटवपुरा से पांच अभियुक्तों को अवैध सट्टा लगाते हुए 5310 रु0 तथा सट्टा पर्ची व डॉट पेन सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुध्द थाना कोतवाली नगर पर मुअसं0-454/2024 धारा 13 जी एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
- राम सनेही उर्फ चीना पुत्र देशराज नि0 जाटवपुरा गांधी मार्केट थाना को0 नगर
- सचिन पुत्र महेश नि0 शीतलपुर थाना को0 नगर
- रितेश पुत्र किशनलाल नि0 शिवपुरा थाना सकीट
- इकबाल पुत्र छोटे उस्ताद नि0 मारहरा दरवाजा इस्लाम नगर थाना को0नगर
- गफ्फार पुत्र अख्तर अली नि0 रैवाडी मौहल्ला थाना को0 नगर